फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two youths died under suspicious circumstances in separate cases in Hari Nagar

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरि नगर में अलग अलग मामलों में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 17 Apr 2023 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two youths died under suspicious circumstances in separate cases in Hari Nagar
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही मामले हरि नगर के हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामलों में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ का निवासी रहीशपाल हरिनगर में रहता था। वह दिहाड़ी-मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात को खाना खाकर सोया था। सुबह पत्नी ने जगाने का प्रयास किया तो कुछ हलचल नहीं हुई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल में पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। रहीशपाल की उम्र करीब 28 साल थी। हृदयाघात से मौत की आशंका जताई जा रही है। असल कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो पाएगी। दूसरी ओर इसी कॉलोनी में जितेंद्र नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताते हैं कि जितेंद्र की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। रविवार को परिजन बहादुरगढ़ पहुंचे तो पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई। किसी बीमारी से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed