फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two young men arrived with 151 and 121 kg swing Kavad

Jhajjar-Bahadurgarh News: 151 और 121 किलो की झूला कावड़ लेकर पहुंचे दो युवक

Mon, 30 Jun 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 30 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two young men arrived with 151 and 121 kg swing Kavad
झज्जर। रेवाड़ी कोसली बालधन कलां व बालधन खुर्द गांव के दो युवा फौजी जनसेवा के लिए 151 और 121 किलो की झूला कावड़ लेकर श्री श्याम अखंड ज्योति मंदिर में पहुंचे। आगामी 23 जुलाई को दोनों अपने-अपने गांव के शिव मंदिर में जल चढ़ाएंगे। दोनों ने कई दिन पहले हरिद्वार से कावड़ उठाई है।
विज्ञापन

गांव बालधन कलां के युवा पवन ने 21 वर्ष की उम्र में 151 किलो झूला कावड़ उठाई है। पवन ने अपने देश के फौजी भाइयों के लिए यह कावड़ लाया है। पवन ने अप्रैल के मध्य में यह कावड़ उठाई थी। वह 23 जून को शिवरात्रि पर अपने गांव के शिव मंदिर में जल चढ़ाएगा। वहीं गांव बालधन खुर्द के युवा हरकेश ने 24 वर्ष की उम्र में 121 किलो की झूला कावड़ उठाई है। हरकेश ने 26 मई को अपनी कावड़ उठाई थी। वह भी 23 जून शिवरात्रि को अपने गांव के शिव मंदिर में जल चढ़ाएगा। दोनों दिन में करीब चार से पांच किलोमीटर तक जल लेकर चलते हैं। इससे पहले दोनों ने गांव छारा मेंं भी विश्राम किया था। रविवार को दोनों ने शहर के श्री श्याम अखंड ज्योति मंदिर में विश्राम किया है। आज दोनों यहां से प्रस्थान करेंगे। दोनों युवाओं के साथ उनके सहयोग के लिए गांव के अन्य युवा भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed