फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two workers got scorched due to electrocution while installing pole, one died

करंट लगने से श्रमिक की मौत, एक झूलसा, पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ किया मामला दर्ज

Fri, 24 Jun 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two workers got scorched due to electrocution while installing pole, one died
झज्जर। सांपला बाईपास के पास बिजली के तीन खंभे लगाते समय दो श्रमिक करंट लगने से झुलस गए। इनमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वीरवार को सांपला रोड पर 3 बिजली के खंभे लगाने थे। जब वह मिनी बाईपास पर बिजली के खंभे लगाने के लिए पहुंचा तो तीन श्रमिक चरखी दादरी जिले के मांढी गांव निवासी जितेंद्र ,पप्पू और कृष्ण ने दो खंभे लगा दिए, जबकि एक खंभा जब क्रेन के सहारे से उठाया गया तो वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों को छू गया। जिस कारण पप्पू और जितेंद्र को करंट लग गया। उन्हें गंभीर अवस्था में झज्जर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां जितेंद्र की मौत हो गई। जबकि पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पप्पू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि राजेंद्र ठेकेदार ने कहने के बावजूद बिजली की सप्लाई को बंद नहीं कराया। जिस कारण उन्हें करंट लग गया। पुलिस ने बयान के आधार पर राजेंद्र ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद घायल पप्पू के बयान पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
कर्मबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed