फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two women flagged down his car on the Bahadurgarh KMP Expressway and stole a gold chain

केएमपी पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा: लिफ्ट मांगने वाली दो महिलाओं ने युवक के गले से उड़ाई सोने की चेन, केस दर्ज

Tue, 01 Sep 2026 09:09 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 01 Sep 2026 09:09 AM IST
सार

लगभग चार किलोमीटर चलने के बाद महिलाओं ने रास्ते में ही उतारने के लिए कहा। उनके उतरने के बाद जब कार आगे बढ़ी, तो दिनेश ने पाया कि उसके गले से सोने की चेन गायब थी।

विज्ञापन
Two women flagged down his car on the Bahadurgarh KMP Expressway and stole a gold chain
आसौदा थाना पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

केएमपी एक्सप्रेसवे पर लिफ्ट देने के बहाने एक युवक के गले से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। सोनीपत के गांव आनंदपुर झरोठ निवासी दिनेश ने आसौदा थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, 26 अगस्त को दिनेश अपने दोस्त प्रदीप के साथ गुरुग्राम से कार में घर लौट रहा था। शाम करीब सात बजे आसौदा गांव के पास केएमपी पर दो महिलाओं ने कार रुकवाकर लिफ्ट मांगी। महिलाओं ने बताया कि उनकी गाड़ी खराब हो गई है। इसके बाद दोनों महिलाओं को कार में बैठा लिया गया।
विज्ञापन


लगभग चार किलोमीटर चलने के बाद महिलाओं ने रास्ते में ही उतारने के लिए कहा। उनके उतरने के बाद जब कार आगे बढ़ी, तो दिनेश ने पाया कि उसके गले से सोने की चेन गायब थी। चेन का वजन करीब 20 ग्राम और 7 रत्ती बताया गया है। दिनेश का आरोप है कि दोनों महिलाओं ने ही चेन चोरी की है। आसौदा थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed