{"_id":"6a96c73718ea3e102c0e75de","slug":"demand-raised-for-a-new-building-for-the-echs-polyclinic-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-126776-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के लिए नए भवन की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के लिए नए भवन की मांग उठाई
Tue, 01 Sep 2026 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। त्रिवेणी पूर्व सैनिक संगठन की ओर से आर्य नगर स्थित संगठन कार्यालय में स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। स्वास्तिक अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों तथा आसपास के लोगों की जांच की। शिविर में 110 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। कई टेस्ट निशुल्क किए गए और जरूरतमंदों को दवाइयां भी वितरित की गईं। संगठन अध्यक्ष श्रीनिवास छिकारा ने कहा कि पूर्व सैनिकों व नागरिकों के हित में ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।
शिविर के बाद हुई बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने सरकार से बहादुरगढ़ में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक और सीएसडी कैंटीन के लिए पुराने कोर्ट परिसर के पास रक्षा विभाग की खाली जमीन पर नया परिसर बनाने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने कहा कि एक ही परिसर में सभी सुविधाएं और पर्याप्त पार्किंग बनने से पूर्व सैनिकों व आम नागरिकों को राहत मिलेगी। संवाद