फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two players from the district will be up for bidding in the IPL mini-auction.

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले के दो खिलाड़ियों पर आईपीएल के मिनी ऑक्शन में लगेगी बोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Two players from the district will be up for bidding in the IPL mini-auction.
15jjrp22- झज्जर। कनिष्क चौहान
झज्जर। जिले के दो खिलाड़ियों पर आईपीएल के मिनी ऑक्शन में बोली लगेगी। इसमें झज्जर निवासी यशवर्धन दलाल व गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान शामिल हैं। दोनों ही खिलाड़ियों को बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। अबू धाबी में मंगलवार को आईपीएल का मिनी ऑक्शन होना है। इसके लिए देश-विदेश के खिलाड़ियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

यशवर्धन दलाल की उपलब्धियां
यशवर्धन दलाल अब तक हरियाणा की तरफ से कूच बिहार ट्राॅफी, वीनू मांकड़ ट्राॅफी, अंडर-23 स्टेट-ए ट्रॉफी, कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी, रणजी ट्राॅफी व सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में खेल चुके हैं। यशवर्धन दलाल का सभी ट्राॅफियों में शानदार प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन

फिलहाल खेली जा रही सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में यशवर्धन दलाल ने 9 मैचों की आठ पारियों में चार अर्धशतकों की मदद से 334 रन बनाए हैं। इसके साथ ही सर्वाधिक रन बनाने में यशवर्धन चौथे स्थान पर मौजूद हैं। पिछले वर्ष खेली गई कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी का सर्वाधिक स्कोर बनाकर रिकॉर्ड बनाकर समीर रिजवी के रिकॉर्ड को तोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशवर्धन ने इस दौरान मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच में नाबाद 428 रन बनाए थे। कोच नवीन सैनी ने बताया कि आईपीएल के मिनी ऑक्शन में यशवर्धन दलाल का नाम से उन्हें बहुत खुशी हो रही है। अगर आईपीएल में उन पर बोली लगती है तो यह खुशी और दोगुनी हो जाएगी।
कनिष्क चौहान की उपलब्धियां
कनिष्क चौहान अब तक हरियाणा की तरफ से विजय मर्चेंट ट्राॅफी, कूच बिहार ट्राॅफी और वीनू मांकड़ ट्राॅफी में खेल चुके हैं। वह भारत की तरफ से अंडर-19 टीम में खेल चुके हैं। हरियाणा टीम की तरफ खेले गए मैचों में कनिष्क का बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा था जिसके बाद उसका चयन भारत अंडर-19 टीम में हुआ।
कनिष्क ने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में भारत अंडर-19 की तरफ से एकदिवसीय मैचों में भाग लिया। दाेनों जगह कनिष्क सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजी रहे हैं। पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ खेले गए मैच में कनिष्क चौहान ने 46 रन बनाए और तीन विकेट लिए थे जिसके बाद उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

माता सरिता ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी है कि कनिष्क को आईपीएल के मिनी ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उन्हें उम्मीद है कि इस आईपीएल के मिनी ऑक्शन में उन पर बोली अवश्य लगेगी।

15jjrp22- झज्जर। कनिष्क चौहान

15jjrp22- झज्जर। कनिष्क चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed