फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two people died in separate road accidents

Jhajjar-Bahadurgarh News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Thu, 17 Oct 2024 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 17 Oct 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Two people died in separate road accidents
जींद। जिले में अलग-अलग दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। संबंधित थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर फरार वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव नागली टोहाना निवासी अजय ने मंगलवार रात को बाइक पर सवार हो कर कलायत अपनी बुआ से मिलने जा रहा था। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे नरवाना नहर पुल पर किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने मृतक के भाई दीपक की शिकायत पर फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में गांव हाबडी कैथल निवासी शुभम, विकास बाइक सेे टोहाना जा रहे थे। गांव पीपलथा से ढाबी टेक सिंह रोड पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सामने से आ रही दूसरी गाड़ी से जा भिड़ी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल टोहाना पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान शुभम की मौत हो गई। विकास की गंभीर हालात देख मेडिकल कालेज अग्रोहा रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। गढ़ी थाना पुलिस ने मृतक के भाई रिषी की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed