{"_id":"5fdd010d8ebc3e3d970af917","slug":"two-people-died-from-corona-22-people-died-in-18-days-jhjhar-news-rtk586977574","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो लोगों की मौत, 18 दिन में 22 लोगों ने की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो लोगों की मौत, 18 दिन में 22 लोगों ने की गई जान
विज्ञापन
झज्जर में विद्यार्थी की कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
- फोटो : Jhjhar
जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। दिसंबर में अब तक कोरोना से 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अब तक कोरोना की वजह से कुल 77 लोगों की जान जा चुकी है।
शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना के कारण दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार विद्यार्थी व एक शिक्षक सहित 18 नए संक्रमित मिले हैं। दिसंबर के 18 दिन में 529 लोग कोरोना से संक्रमित मिल चुके हैं। शुक्रवार को 20 लोग ठीक भी हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5630 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 5442 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 111 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 45 लोगों को अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। वहीं 66 लोगों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से निरंतर सैपलिंग की जा रही है। साथ ही लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। सैंपलिंग के अनुसार 2.5 प्रतिशत लोग कोरोना संक्रतिम मिल रहे हैं, जबकि एक लाख के पीछे 20007 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। कोरोना से मृत्यु दर को देखा जाए तो 1.36 प्रतिशत है।
दिसंबर में तेजी से हुई संक्रमितों की मौत
झज्जर जिले में 30 सितंबर तक 21 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी तो अक्टूबर में सात की। इसके साथ ही यह आंकड़ा अक्टूबर में 35 पहुंच गया था। नवंबर में 20 लोगों की जान कोरोना के कारण गई थी, लेकिन दिसंबर में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अभी तक 22 लोगों की जान चुकी है, जबकि अब तक कुल 77 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को लेकर अब तक के आंकड़े
माह संक्रमित मौत
30 सिंतबर तक 2464 21 (मार्च से सितंबर)
31 अक्टूबर तक 3571 35
30 नवंबर तक 5111 55
18 दिसंबर तक 5630 77
कोरोना से मृत्य दर बढ़ी है। अकेले दिसंबर में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों से भी अपील की जा रही है कि कोरोना को हल्के में न लें। विभाग की तरफ से निर्धारित किए गए नियमों का पालन करें।
डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।