फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two people arrested for illegally carrying 60 bags of urea to Delhi

अवैध रूप से 60 बैग यूरिया दिल्ली ले जाते दो लोग काबू

Wed, 16 Feb 2022 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two people arrested for illegally carrying 60 bags of urea to Delhi
बहादुरगढ़। जिले के किसान तो यूरिया खाद की कमी के चलते भारी परेशानी झेल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कालाबाजारी की जा रही थी। मंगलवार शाम को गांव दहकोरा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे यूरिया खाद से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी। गाड़ी से 60 बैग यूरिया बरामद की गई है। पकड़ा गया यूरिया रोहतक के सांपला स्थित प्रिंस खाद भंडार से खरीदकर दिल्ली ले जाया जा रहा था। संभवत: इसको खेती के बजाय किसी दूसरे काम में प्रयोग किया जाना था। गाड़ी चालक व उसमें सवार एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन

थाना आसौदा की पुलिस टीम के एएसआई राजीव की अगुवाई में मंगलवार शाम को दहकोरा रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने सांपला की तरफ से आई एक पिकअप गाड़ी को शक के आधार पर रुकवाया। जांच की तो इसमें यूरिया खाद भरा मिला। इस गाड़ी को बिहार के जिला समस्तीपुर के तेरातिरा का साधुदास चला रहा था। वह फिलहाल दिल्ली के हैबतपुरा में रहता है। साधुदास और गाड़ी में उसके साथ मौजूद नजफगढ़ के धर्मपुरा निवासी विष्णु को पुलिस ने काबू कर लिया। वह भी बिहार के बंदरा चंदौली का है। गाड़ी की जांच की गई तो उसमें यूरिया खाद से भरे 60 बैग मिले। हरेक बैग में 45 किलोग्राम यूरिया खाद भरा है।
विज्ञापन

पूछताछ के समय दोनों कोई भी बिल पेश नहीं कर सके। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे यह खाद सांपला के प्रिंस खाद भंडार से लेकर आए थे और दिल्ली ले जा रहे थे। पुलिस की सूचना पर कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि इस खाद का हरियाणा में खेती के लिए प्रयोग नहीं किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ डॉ. सुनील कौशिक व गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक जसबीर सिंह ने खाद के नमूने लेकर पुलिस को लिखित शिकायत दी और पकड़े गए दोनों आरोपियों व खाद भंडार संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बताया कि यह आवश्यक वस्तु अधिनियम, फर्टिलाइजर मूवमेंट कंट्रोल आर्डर 1973 और फर्टिलाइजर कंट्रोल आर्डर 1985 का उल्लंघन है और साथ में धोखाधड़ी भी है। आसौदा पुलिस ने कृषि विभाग के एसडीओ की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed