{"_id":"68fa908e3e3b4f0c38013983","slug":"two-more-accused-arrested-in-kidnapping-and-assault-case-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-127515-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अपहरण कर मारपीट करने के मामले में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अपहरण कर मारपीट करने के मामले में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
Fri, 24 Oct 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
23jjrp01- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत-पुलिस
- फोटो : संवाद
झज्जर। पुलिस टीम ने मारपीट कर अपहरण करने के मामले में दो और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि संदीप निवासी जाटोली ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 24 जून को वह अपने दोस्त की गाड़ी में बैठकर लोहारी बस अड्डा पर गया हुआ था, जहां पर उसने एक दुकान से सामान खरीदा। जब वह वापस गाड़ी की तरफ जाने लगा तो एक सफेद रंग की कार उसके पास आकर रुकी।
उन्होंने पिस्तौल दिखाते हुए संदीप को जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना माछरौली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने इस मामले में आकाश निवासी खेड़ा खुर्मपुर फरुखनगर गुरुग्राम और बॉबी निवासी खेटावास फरुखनगर गुरुग्राम को गिरफ्तार किया है।