फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two masked men robbed devotees who were going to visit the temple of Sheetla Mata.

Jhajjar-Bahadurgarh News: शीतला माता के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को दो नकाबपोशों ने लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Two masked men robbed devotees who were going to visit the temple of Sheetla Mata.
27jjrp25- लूट की वारदात को लेकर मौके का निरीक्षण करते एसीपी अनिल कुमार व एसएचओ। संवाद - फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि
बेरी। बेरी-कलानौर मार्ग पर स्कॉर्पियो सवार दो नकाबपोश युवकों ने सोमवार रात फायरिंग कर दहशत फैलाई और गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से गहने, मोबाइल व नकदी लूट ली। घटना के बाद युवक बेरी की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना टैक्सी चालक ने डायल 112 पर दी। घटना के बाद बेरी एसीपी अनिल कुमार, थाना प्रभारी विकास कुमार व साइबर सेल टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

भिवानी के गांव मोरका निवासी पवन ने पुलिस को बताया कि वह करीब 2 साल से टैक्सी चलाते हैं। सोमवार रात को गांव सुरपूरा निवासी उमेद, उनकी पत्नी रितु व मां संतोष, उमेद की बहन गांव कासनी खुर्द जिला भिवानी निवासी रेणू को कार में लेकर गुरुग्राम शीतला माता मंदिर पर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वे बेरी-कलानौर मार्ग पर जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पास पहुंचे तो काले रंग की स्कॉर्पियों में सवार नकाबपोश दो युवकों ने कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। स्कॉर्पियो से उतरकर हवाई फायर किया।

आरोपियों ने कहा कि जो कुछ है दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे। उन्होंने कार चालक का मोबाइल व 2500 रुपये नकद, उमेद का मोबाइल, मां संतोष से एक हजार नकद व सोने की बाली, पत्नी रितु का मोबाइल, उमेद की बहन रेणू के सोने की बाली लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed