{"_id":"6681f750835e24014e0e23f4","slug":"two-lakhs-cheated-in-the-name-of-reducing-loan-installment-case-registered-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111526-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लोन की किस्त काटने के नाम पर दो लाख ठगे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लोन की किस्त काटने के नाम पर दो लाख ठगे, केस दर्ज
Mon, 01 Jul 2024 05:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। माजरा दुबलधन निवासी एक व्यक्ति को फोन कर ओटीपी और एटीएम की फोटो लेकर उसे लोन की किस्त कटने की बात कहकर दो लाख एक हजार रुपये अज्ञात ने ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। माजरा दुबलधन निवासी नसीब ने पुलिस में शिकायत दी है कि
उसने एसके फाइनेंस से पांच लाख 50 हजार का लोन ले रखा है। उसकी 11560 रुपये हर माह किस्त कटती है। 5 जून को उसके पास कॉल आई कि वह एके फाइनेंस से बोल रहा है। उसने जो लोन ले रखा है, उसकी किस्त कटनी है। उसके खाते से राशि नहीं कट रही, इसलिए जुर्माना लग जाएगा। उसने उससे ओटीपी पूछा और एटीएम का फोटो मांगा। उसने वह भेज दिया। उसके बाद उसके खाते से दस हजार रुपये कट गए। उसके बाद अगले दिन भी 11560 रुपये कट गए। उसके बाद दो लाख एक हजार कट गए। जब वह फाइनेंस कंपनी के पास गया तो उन्होंने बताया कि उसके पास उनके यहां से किसी ने कॉल नहीं किया। उसके साथ फ्रॉड किया गया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है। संवाद