{"_id":"60e93d16d6542130b4310d08","slug":"two-girls-killed-in-accident-at-jhajjar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में हादसा: डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार दो छात्राओं ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में हादसा: डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार दो छात्राओं ने दम तोड़ा
Sat, 10 Jul 2021 11:54 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:54 AM IST
सार
छात्राएं स्कूटी से अपने नर्सिंग कॉलेज जा रही थीं। हादसे में घायल एक छात्रा ने झज्जर के सामान्य अस्पताल और दूसरी छात्रा ने रोहतक पीजीआई में दम तोड़ा।
विज्ञापन
झज्जर में डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्राओं की मौत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
झज्जर में छूछकवास रोड पर तलाव मोड़ से आगे शिव मंदिर के पास एक डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर सवार दो छात्राएं घायल हो गई। दोनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी छात्रा को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इस छात्रा ने भी रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर डंपर को कब्जे में ले लिया है। लेकिन डंपर चालक डंपर को छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सिलानी जालिम गांव निवासी तनु पुत्री रामचंद्र व प्रीति पुत्री अशोक छूछकवास गांव में एक नर्सिंग कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करती थी। शनिवार सुबह दोनों छात्राएं स्कूटी पर अपने कॉलेज जा रही थी। जब वे तलाव गांव के चौक से कुछ ही दूरी पर पहुंची थी तो शिव मंदिर के पास एक डंपर ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों छात्राएं घायल हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों छात्राओं को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने तनु को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रीति को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर प्रीति ने भी दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
दोनों छात्राओं के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है। - सतेंद्र कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, सदर झज्जर।