{"_id":"632ff7c82bb59b74b92fe376","slug":"two-died-in-accident-at-jhajjar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में हादसा: बीमार युवक को बाइक पर ले जा रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में हादसा: बीमार युवक को बाइक पर ले जा रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत
Sun, 25 Sep 2022 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/मंडी अटेली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/मंडी अटेली (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:10 PM IST
सार
मृतकों की पहचान दादानपुर गांव प्रीतम और सोनू के रूप में हुई है। दोनों एक ही परिवार से संबंध रखते थे। घायल विजेंद्र भी गांव दादनपुर का निवासी है। जिसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झज्जर के गांव सिलानी के पास शनिवार रात एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक पर सवा तीन युवक में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक को युवक को रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। मृतकों की पहचान दादानपुर गांव प्रीतम और सोनू के रूप में हुई है। दोनों एक ही परिवार से संबंध रखते थे। घायल विजेंद्र भी गांव दादनपुर का निवासी है। जिसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सोनू शादीशुदा था और एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। जानकारी के मुताबिक, प्रीतम के पेट में रात 10 बजे दर्द उठा। उसके बाद सोनू और विजेंद्र दोनों मोटर साइकिल पर बैठा कर उसे झज्जर लेकर आ रहे थे। इसी दौरान गांव सिलानी के पास एक होटल के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। फिर उसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन
मंडी अटेली में सड़क दुघर्टना में एक की मौत
मंडी अटेली में अटेली बहरोड सड़क मार्ग पर गांव कांटी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार गांव खेड़ा निवासी अनिल कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उसका चचेरा भाई सुरेंद्र कुमार बाइक पर अपने गांव से राजस्थान के गांव तलवाना रिश्तेदारी में गया था लेकिन गांव कांटी के समीप किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर किया।। उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।