फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two days time to make amendments on the portal

Jhajjar-Bahadurgarh News: पोर्टल पर संशोधन करवाने के लिए दो दिन का समय

Wed, 18 Sep 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 18 Sep 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Two days time to make amendments on the portal
-फोटो 69 : हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय पर स्वास्थ्य संस्थानों के संचालकों
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने क्षेत्र के अस्पताल, नर्सिंग होम, पैथ लैब और क्लीनिक समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से संबद्ध संस्थानों को पोर्टल पर संशोधन कराने के लिए दो दिन का समय दिया है। ये ऑरेंज और रेड श्रेणी में आते हैं।
विज्ञापन

संस्थानों का बोर्ड से पंजीकरण होने के बाद पोर्टल पर संबंधित जानकारी अपडेट की गई थी, जिनमें श्रेणी के अलावा काफी त्रुटियां हैं। इन्हें दुरुस्त करवाना होगा। किसी संस्थान के नाम व अन्य विशेषज्ञ श्रेणी में कोई संशोधन है तो उसे भी बोर्ड की ओर से दुरुस्त करवाया जा रहा है। यह निर्देश संस्थान संचालकों को देने के लिए मंगलवार को बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय में एक बैठक हुई। इसमें कई संस्थानों के संचालकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता सुधीर बल्हारा ने बताया कि लैब, अस्पताल, क्लीनिक, नर्सिंग होम आदि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संस्थानों को एचएसपीसीबी से अथोराइजेशन यानि एनओसी लेनी पड़ती है। पहले इन संस्थानों ने जो पोर्टल पर परमिशन ले रखी है, उसमें अधिकांश ने अपना नेचर आफ वर्क गलत कर दिया था, जिसकी वजह से अधिकांश संस्थानों की श्रेणी गलत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 100 किलोलीटर से ज्यादा वेस्ट जनरेट करने वाले संस्थान रेड श्रेणी में आते हैं और इससे कम वाले आरेंज श्रेणी में। इसके अलावा भी पोर्टल पर कई तरह की गलतियां सामने आई थी। ऐसे में बोर्ड ने इन संस्थानों को अपनी जानकारी पोर्टल पर संशोधन कराने के लिए दो दिन का समय दिया है। सुधीर बल्हारा ने बताया कि अगर किसी भी संस्थान को अपनी जानकारी संशोधित करते समय कोई परेशानी आती है तो वह मेरे मोबाइल नंबर 8790457137 पर संपर्क कर सकता है। इन संस्थानों ने बोर्ड के पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट एचआरओसीएमएएमएस डाट एनआसी डाट इन से परमिशन ले रखी है। ऐसे में पोर्टल पर लाॅगिन आइडी और पासवर्ड भी किसी का गुम हो गया है तो वे बोर्ड कार्यालय में पत्र लिखकर लॉगिन आइडी व पासवर्ड भी प्राप्त कर सकता है। बल्हारा ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में 182 स्वास्थ्य संस्थान हैं, जिनमें सरकारी व प्राइवेट शामिल हैं। इनमें से 50 संस्थानों ने अपनी पोर्टल पर संशोधन करवा लिया है। बैठक में डा. संतोष कुमार, डा. अनिल कुमार, डा. गिरीश खुराना, डा. विजय कुमार अरोड़ा, डा. प्रेम पुन्हानी, डा. आरजी राठी, डा. गुलशन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed