{"_id":"66dce19a5bd9d7a388090b16","slug":"two-cid-policemen-arrested-for-demanding-bribe-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109711-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रिश्वत मांगने के मामले में सीआईडी के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रिश्वत मांगने के मामले में सीआईडी के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Sun, 08 Sep 2024 04:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 08 Sep 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
बादली (बहादुरगढ़)। क्षेत्र के गांव बुपनियां में बादली थाना पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर सीआईडी के दो पुलिस कर्मचारियों को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पकड़े गए दोनों ही गुप्तचर विभाग (सीआईडी) में कार्यरत हैं। ये दोनों फिलहाल बहादुरगढ़ में तैनात हैं। शनिवार देर रात तक पुलिस ने इन दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की, लेकिन सूत्रों के अनुसार दोनों से पुलिस देर रात तक पूछताछ में जुटी रही।
मामले के अनुसार, बुपनियां गांव निवासी एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सीआईडी का खौफ दिखाकर तीन पुलिसकर्मी पैसे मांग रहे हैं और पैसे न देने के एवज में नशे का सामान बेचने के मामले में झूठा मुकदमा बनाने की धमकी दे रहे हैं। इसी को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की और देर रात मामले में दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है।