{"_id":"6590549c7f969d2d6e082afc","slug":"two-cars-and-one-scooter-stolen-from-different-police-station-areas-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4566-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो कार व एक स्कूटी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो कार व एक स्कूटी चोरी
Sat, 30 Dec 2023 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इलाके में वाहनों की चोरी नहीं थम रही। अब तीन और वाहन मालिकों ने पुलिस को शिकायत दी है। चोरी की तीनों घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। संबंधित थानों की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में किला मोहल्ला के निवासी विनोद का कहना है कि उसकी एचएनजी गेट के निकट दुकान है। 28 दिसंबर को बेटे ने वहां मेरी गाड़ी खड़ी की थी। रात करीब 10 बजे देखा तो गाड़ी नहीं मिली। इसके अलावा अग्रवाल कॉलोनी निवासी सुनील सैनी ने बताया कि 27 दिसंबर की रात करीब 8 बजे उसने अपने गाड़ी घर के पास लगते पार्क के साथ गली में खड़ी की थी। अगले दिन सुबह के समय जब देखा तो उक्त स्थान से गाड़ी नदारद थी। दोनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के निवासी जितेंद्र का कहना है कि उसने बहादुरगढ़ में ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के नीचे अपनी स्कूटी खड़ी की थी। फिर एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 चला गया। शाम को वापस आया तो स्कूटी नहीं मिली। इस शिकायत पर सेक्टर-6 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।