फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two bikes collided head-on in Jhajjar; two youths died, one critical

Haryana: झज्जर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर; दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Fri, 28 Feb 2025 12:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 28 Feb 2025 12:41 PM IST
सार

मृतक संदीप के पिता रणधीर ने बताया कि उनका बेटा एक निजी कंपनी में काम करता था और सुबह कैंटीन से सामान लेने के लिए निकला था। वहीं, राकेश हलवाई का काम करता था और रॉकी उसका हेल्पर था।

विज्ञापन
Two bikes collided head-on in Jhajjar; two youths died, one critical
घायल को रोहतक पीजीआई रेफर - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर के कुलाना मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

विज्ञापन


हादसे का विवरण
जानकारी के अनुसार, अहरी गांव निवासी संदीप अपनी बाइक पर कुलाना कैंटीन की ओर जा रहा था, जबकि उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी राकेश और रोकी दूसरी बाइक पर अहरी गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक्स कुलाना मोड़ के पास पहुंचीं, आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इलाज के दौरान दो की मौत
घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संदीप और राकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोकी की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का बयान
मृतक संदीप के पिता रणधीर ने बताया कि उनका बेटा एक निजी कंपनी में काम करता था और सुबह कैंटीन से सामान लेने के लिए निकला था। वहीं, राकेश हलवाई का काम करता था और रॉकी उसका हेल्पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed