{"_id":"66b56f5c9d48c52ff30c6546","slug":"two-arrested-for-robbing-a-cab-driver-by-stabbing-him-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109156-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कैब चालक पर चाकुओं से वार कर गाड़ी लूटने के मामले में दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कैब चालक पर चाकुओं से वार कर गाड़ी लूटने के मामले में दो काबू
Fri, 09 Aug 2024 06:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ से सांपला के लिए कैब बुक कर नयागांव बाईपास पर चालक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर गाड़ी लूटने के मामले में सीआईए-1 ने दो आरोपियों को काबू किया है। वारदात रविवार की रात उत्तर प्रदेश के शाकिब के साथ हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों में से एक रोहतक का रहने वाला है तो दूसरा पानीपत का निवासी है। दोनों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से एक को जेल भेज दिया है। जबकि दूसरे को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी हुई है। अधिकारियों का दावा है कि पूछताछ में आरोपी से अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर निवासी शाकिब ओला कंपनी में कैब चलाता है। गत रविवार की रात के समय दो शातिरों ने बहादुरगढ़ इलाके से उसकी कैब सांपला के लिए बुक की थी। शाकिब उन्हें लेकर चल पड़ा था। जब वह नयागांव बाईपास चौक पर पहुंचा तो बदमाशों ने बहाने से गाड़ी रुकवा ली और लूटपाट का प्रयास करने लगे। शाकिब ने उनका विरोध किया था तो आरोपियों ने उस पर चाकुओं से कई वार किए थे। इस हमले में उसके मुंह, गर्दन व सिर में चोट आई थी। उसका एक कान भी काट दिया गया था। बुरी तरह से लहूलुहान करने के बाद बदमाश उससे दो मोबाइल फोन, जेब से 6500 रुपये तथा स्कैनर के जरिये 1800 रुपये ट्रांसफर करा ले गए थे। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी लेकर फरार हो गए थे। इसकी जांच सीआईए-1 पुलिस ने शुरू की तो दोनों आरोपियों को रोहतक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईए-1 प्रभारी जयवीर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान उमेश निवासी नौल्था पानीपत व हिमांशू निवासी आर्य नगर रोहतक के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने छीनी गई स्विफ्ट कार, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त मामले का खुलासा किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से हिमांशू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि उमेश को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि दोनों कार को लूटने के बाद रोहतक और पानीपत में घुमाते रहे।