फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two arrested for plotting to commit murderous assault

Jhajjar-Bahadurgarh News: जानलेवा हमला करने का षड्यंत्र रचने के आरोप में दो गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 06 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for plotting to commit murderous assault
बहादुरगढ़। शहर में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले का षड्यंत्र रचने के मामले में सीआईए वन बहादुरगढ़ की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से एक आरोपी को एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। जबकि दूसरे को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि फतेह सिंह निवासी जटिया मोहल्ला ने शिकायत दी थी कि 8 नवंबर की रात को वह अपने परिवार सहित अपने मकान पर था। उसी दौरान मकान के बाहर से आवाज आई तो वह और उसकी पत्नी बाहर गए तो देखा कि वहां पर साहिल और उसके अन्य साथी खड़े थे। जिनमें साहिल के हाथ में पिस्टल थी। उन्होंने साहिल से पूछा कि क्या बात है तभी साहिल के दोस्तों ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। इसमें वह बाल-बाल बच गया। आरोप है कि उन्होंने जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। सीआईए वन बहादुरगढ़ की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहित निवासी बहादुरगढ़ व श्याम निवासी लाइनपार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से रोहित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि श्याम को एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed