फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   two arrested for betting

अलग-अलग स्थानों से सट्टा खाईवाली करते दो आरोपी काबू

Sun, 16 Aug 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
two arrested for betting
पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सरेआम सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को काबू किया गया।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए पुलिस चौकी प्रभारी झाड़ली सहायक उपनिरीक्षक रोहतास ने बताया कि चौकी पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर माता चौक गांव बहु के एरिया में मौका पर पहुंचकर छापेमारी की। यहां से सरेआम सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 4950 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ राज पुत्र टेकचंद निवासी गांव बहू के तौर पर हुई।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अभियान के तहत चौकी की पुलिस टीम ने कार्रवाई करके सट्टा खाईवाली करते हुए गांव बहु के एरिया से एक आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलदीप उर्फ दीप निवासी गांव बहू के तौर पर की गई। आरोपी के कब्जे से मौका पर 2170 रुपये की नकदी बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत थाना साल्हावास में अलग अलग मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed