फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two and a half inch beedi-cigarette is the ladder of death: Premlata

ढाई इंच की बीड़ी-सिगरेट मौत की सीढ़ी : प्रेमलता

Fri, 09 Feb 2024 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 09 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two and a half inch beedi-cigarette is the ladder of death: Premlata
राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में नशे के प्रति जागरूक करते मुख्यअतिथि। संवाद
साल्हावास। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय चरखी दादरी प्रभारी बहन प्रेमलता ने कहा कि नशा मानव को खा रहा है। यह एक ऐसा चक्रव्यूह है, जिसमें घुसना तो आसान है, परन्तु निकलना मुश्किल है। ढाई इंच की बीडी-सिगरेट मौत की सीढ़ी है। इसने संपूर्ण मानव सभ्यता को खतरे में डाल दिया है। इससे हर व्यक्ति को बचना एवं बचाना चाहिए। वह नशा मुक्ति अभियान पर विशेष आयोजन में अपने विचार रख रही थी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में यूथ रेडक्रॉस के तत्वाधान में शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. अनीता रानी की अध्यक्षता में नशा मुक्ति अभियान पर विशेष आयोजन किया गया। इसमें प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय चरखी दादरी के नशा मुक्ति रथ यात्रा आज बिरोहड़ पहुंची। डाॅ. अनीता रानी की अगुवाई में स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने इसका स्वागत किया। डाॅ. अनीता रानी ने कहा कि अब नशा एक सजा बन गई है, इससे हर व्यक्ति को समय रहते छुटकारा पा लेना चाहिए। रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. अमरदीप ने कहा कि अब हमें केवल प्रेम, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करने चाहिए, क्योंकि नशे के सेवन ने असंख्य लोगों के जीवन को जानलेवा नुकसान पहुंचाया है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को नशा से बचने के लिए शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर डाॅ. सुरेन्द्र सिंह, डाॅ. रश्मि, राजेश कुमार, डाॅ. नरेंद्र सिंह, प्रोफेसर पवन कुमार, प्रोफेसर ओमबीर, डाॅ. सवीन, सुनीता, पवित्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed