फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two accused arrested murder case in Jai Vihar

जय विहार में हत्या के मामले में दो आरोपी काबू

Wed, 19 Feb 2020 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested murder case in Jai Vihar
नजफगढ़ की जयविहार कॉलोनी में एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में नजफगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में फरार दो आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से हत्या में शामिल चाकू, डंडा व रॉड बरामद कर ली है।
विज्ञापन

जिला द्वारका पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस ने बताया कि 14 फरवरी को एक पीसीआर कॉल आई थी जिसमें फोन करने वाले ने जय विहार में एक व्यक्ति की हत्या होने की सूचना दी थी। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो फोन करने वाले ने अपना फोन बंद कर लिया। जिसके चलते पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद एक मकान को ढूंढ निकाला जिसमें से बदबू आ रही थी। पुलिस जब मकान में अंदर गई तो देखा की बिस्तर पर एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा है। जांच करने पर वह मृत पाया गया और उसकी हत्या करने के अंदेशे के चलते पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो छत पर संदीप पुत्र अशोक कुमार मिला जिसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ करने पर सारा मामला सामने आ गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही व बताए अनुसार उसके दूसरे साथी प्रदीप पुत्र तेजपाल को भी पकड़ लिया। दोनों बताया कि राजकुमार व नवीन भी उनके साथ थे। मृतक की पहचान जोगेन्द्र उर्फ जग्गू निवासी गोपाल नगर के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि जोगेन्द्र अपराधियों को हथियार सप्लाई करता था। उसने राजकुमार को कुछ हथियार बेचे थे। जिस कारण राजकुमार के उससे कुछ पैसे का हिसाब था जो जग्गू दे नहीं रहा था। लेकिन जग्गू भी 15 दिन पहले राजकुमार व नवीन के साथ जयविहार आकर रहने लगा। 14 फरवरी को उन्होंने जग्गू को काफी शराब पिलाई और फिर उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद राजकुमार, संदीप, प्रदीप व नवीन ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। चारों आरोपी शव को नजफगढ़ के गंदे नाले में ठीकाने लगाने की योजना बना रहे थे लेकिन गाड़ी का इंतजाम नहीं होने के कारण वह लेट हो गये। और कुछ लोगों को इस बात का पता चल गया। पुलिस ने दोनो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed