फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two accused arrested for killing a young man with knives

चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या करने के दो आरोपी काबू

Thu, 22 Apr 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for killing a young man with knives
चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या करने के दो आरोपी काबू
विज्ञापन

झज्जर। रुडियावास गांव में शनिवार की रात को एक युवक की चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने आपसी विवाद की रंजिश को लेकर हुई मारपीट के दौरान चाकुओं से जानलेवा हमला करके धर्मेंद्र निवासी गांव रूढियावास की हत्या करने की वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड सौंपा है। आरोपियों से वारदात में और कौन-कौन शामिल थे, इसके संबंध में खुलासा होने की संभावना है। आरोपियों की पहचान रुडियावास गांव निवासी जसबीर व रमेश के तौर पर की गई।
धर्मेंद्र शनिवार की देर रात तूड़ी से भरी ट्रॉली खाली करने के बाद ट्रैक्टर से अपने घर जा रहा था। उसी दौरान गांव में बीच रास्ते हरिजन चौपाल के पास उसका कुछ युवकों ने उसके ट्रैक्टर को रुकवाया। इस दौरान आरोपियों ने धर्मेंद्र पर चाकुओं से कई वार किए। घटना के दौरान ही धर्मेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बीच बचाव करने आए नवीन पुत्र जोरावर को भी चोटें लगी थी।
विज्ञापन

युवक की हत्या किस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के साथ और कौन आरोपी थी इसका खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामकरण, पुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed