फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two accused arrested for duping retired IAS officer of Rs 9.72 crore

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेवानिवृत्त आईएएस से 9.72 करोड़ रुपये ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for duping retired IAS officer of Rs 9.72 crore
फोटो : 15पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने स्टॉक मार्केट में निवेश के बदले भारी मुनाफे का लालच देकर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी से 9.72 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिहार के पटना के वेस्टर रामकृष्ण नगर निवासी पृथ्वीराज चौहान व पटना के विकर सेक्सन कॉलोनी कंकडबाग निवासी तरूणचन्द्र झां के रूप में हुई है। मामले में पुलिस जिला गुरूग्राम के नरहेड़ा निवासी अजय ओमपाल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गांव पिथनवास निवासी जयकृष्ण आभीर ने 22 सितंबर को शिकायत दी थी कि 24 अगस्त से 20 सितंबर के बीच उन्हें व्हाट्सएप नंबरों के माध्यम से संपर्क किया गया। आरोपियों ने स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देकर एक मोबाइल एप इंस्टॉल करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड लेकर कुल 9 करोड़ 46 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए।
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई थी और पहले आरोपी अजय ओमपाल को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की जांच में संलिप्तता मिलने पर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed