फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Troubled by the harassment of ANM at UPHC center, Asha worker attempted suicide

Jhajjar-Bahadurgarh News: एएनएम की प्रताड़ना से आशा वर्कर ने की खुदकुशी की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the harassment of ANM at UPHC center, Asha worker attempted suicide
-फोटो 77 : आशा वर्कर रामभतेरी का हालचाल जानने उनके निवास स्थान पर पहुंची आशा वर्कर व ग्रीवेंस क
बहादुरगढ़। किला मोहल्ला स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) पर एक एएनएम की प्रताड़ना से तंग आकर आशा वर्कर ने सुसाइड का प्रयास किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने उसका उपचार किया और स्वास्थ्य में सुधार होने पर छुट्टी दे दी। सेक्टर-9 चौकी पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बैंक कॉलोनी निवासी आशा वर्कर रामभतेरी ने बताया कि वह यूपीएचसी किला मोहल्ला में तैनात है। काफी समय से यहां तैनात एएनएम दर्शना उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रही हैं। उनकी प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। रामभतेरी का कहना है कि वह विकलांग है, एक पैर खराब है। गत दिवस वह यूपीएचसी में गिर गई। इससे पैर टूट गया और उसे काफी चोट आई। इसके बावजूद एएनएम द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि दर्शना उनसे यूपीएचसी में झाडू लगवाती हैं। उनके द्वारा बताया गया कार्य न करने पर दुर्व्यवहार किया जाता है। वीरवार को उन्होंने एएनएम की प्रताड़ना से तंग होकर घर में रखी कुछ दवाईयों की डोज ज्यादा ले ली। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। बिगड़ती तबीयत को देख परिजन घबरा गए और उन्हें पहले शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां उनका उपचार किया गया। इसके बाद हालत में सुधार हुआ तो उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed