फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Trouble on breathing: Rapid increase in pollution level, AQI reached 417

सांसों पर आफत : प्रदूषण स्तर में तेजी से इजाफा, एक्यूआई पहुंचा 417

Sun, 24 Dec 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 24 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Trouble on breathing: Rapid increase in pollution level, AQI reached 417
बहादुरगढ़ में शनिवार को छाया कोहरा।
बहादुरगढ़। दो दिनों से प्रदूषण ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इससे सांस के मरीजों को दिक्कत होने लगी है। शनिवार की सुबह 8 बजे एक्यूआई 379 पर दर्ज किया गया। यह शाम होते-होते 6 बजे तक 400 को पार कर 417 पर पहुंच गया। यह बेहद जहरीली हवा है। चिकित्सकों ने अस्थमा, डायबिटीज और सांस के रोगियों को घर से बाहर निकलने से मना किया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अधिकारियों ने आगामी दो से तीन दिनों तक प्रदूषण का यही हाल रहने की संभावना जताई है। हवाओं की गति मंद पड़ने के कारण एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। पूर्वानुमान के अनुसार प्रदूषण के अभी कम होने की संभावना नहीं है। हवाओं की धीमी रफ्तार, हवा में अधिक नमी की वजह से प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। यह बेहद खतरनाक है। ऐसे मौसम में चिकित्सकों ने लोगों से कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय हवाओं की गति महज 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की है। 24 व 25 दिसंबर को प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर रहेगा। इन दो दिनों में हवाओं की रफ्तार 4 से 8 और 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। स्मॉग छाने के बाद लोग जुकाम, कफ के साथ जल्दी थकावट, तनाव, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा, सांस लेने में परेशानी, गले में खरास, बदन दर्द, सिर दर्द, आंखों में लाली या पीलापन, आंखों व चेहरे पर सूजन महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन



क्या बरतें सावधानी

-बीमार हैं तो बाहरी गतिविधियां बंद कर दें, घर में ही चहलकदमी करें।

-अस्थमा है तो हर समय अपनी दवाओं को अपने पास रखें।



आम लोग क्या करें

-सुबह-शाम बाहरी गतिविधियां बंद करें।

-लंबे समय तक बाहर रहने से बचें।

-जॉगिंग की बजाय शॉर्ट वॉक अपनाएं, बीच में ब्रेक लें।

-छाती में जकड़न, कफ, वीजिंग, सांस में तकलीफ या बेहोशी महसूस हो रही है तो एक्टिविटी पूरी तरह बंद कर दें और चिकित्सक को दिखाएं।

-घर में खिड़कियां हैं तो उसे बंद रखें।

-अगरबत्ती, मोमबत्ती और धूप आदि न जलाएं।

-घर को साफ रखें, झाड़ू की बजाय पोंछा लगाएं, झाड़ू से धूल अधिक उड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed