फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tricolor hoisted in many institutions on the occasion of Independence Day

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में कई संस्थानों में फहराया गया तिरंगा

Sat, 14 Aug 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted in many institutions on the occasion of Independence Day
समाजसेवी रमेश राठी ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शहर में कई संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। उपमंडल स्तरीय मुख्य समारोह रविवार 15 अगस्त को बादली रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में होगा। यहां एसडीएम भूपेंद्र सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे व परेड का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

वीरांगनाएं होंगी सम्मानित
तहसीलदार कनब लाकड़ा ने बताया कि 15 अगस्त रविवार को उपमंडल स्तर पर आजादी का पावन पर्व गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में एसडीएम भूपेंद्र सिंह स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। वह स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित करेंगे। समारोह में परेड, डंबल पीटी शो, सूर्य नमस्कार एवं योगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। समारोह सुबह नौ बजे ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा और राष्ट्रगान के साथ समापन होगा। शहर में बीडीओ आफिस के पास स्थित शहीद स्मारक को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नया रूप दिया गया है।
विज्ञापन

फुटवियर पार्क में किया ध्वजारोहण
बहादुरगढ़। सोसायटी फॉर डेवलपमेंट ऑफ ह्यूमन रिसोर्सेज की ओर से एचएसआईआईडीसी के सेक्टर 17 स्थित फुटवियर पार्क में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ध्वजारोहण किया गया और कामगारों को फेस मास्क वितरित किए गए। सोसायटी के प्रधान रविंद्र कटारिया व महासचिव नरेंद्र छिक्कारा ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर सजत कटारिया, अमित छिक्कारा, इकबाल जून, पुष्पराज, दिव्यम पंघाल, शुभम गिल, चिराग गुप्ता, कुणाल मलिक, व जसविंदर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडी गोइनका स्कूल
बहादुरगढ़। जीडी गोइनका स्कूल के के बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में अनेकता में एकता का संदेश दिया गया। कक्षा 9मीं और 10वीं के छात्रों ने कविता वाचन, देश भक्ति संगीत, नृत्य आदि कलाएं प्रदर्शित कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य पूजा पुरी ने ध्वजारोहण करके किया। उप प्राचार्य नीलम छिल्लर व शिल्पी चड्ढा भी मौजूद रहीं। विद्यालय राष्ट्रगान की ध्वनि से गुंजायमान हो गया। विद्यालय की निर्देशक शैलजा जून ने विद्यालय में मिठाई बंटवा कर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बाल विकास स्कूल
बहादुरगढ़। बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्राचार्य डॉ. पूनम चौधरी ने ध्वजारोहण किया। छात्र छात्राओं ने ऑनलाइन गीत व कविता पाठ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिता में 9वीं कक्षा की वंशिका ने प्रथम स्थान पाया। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर रामनिवास छिल्लर, प्रवीण छिल्लर व डॉ. सीमा छिल्लर ने कहा कि हम लोगों को आजादी दिलाने वाले महान क्रांतिकारियों को भुलाना नहीं चाहिए।
आजाद को किया नमन
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के शंकर गार्डन में स्थित क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर समाजसेवी रमेश राठी और अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर राठी ने कहा कि आजाद जैसे महापुरुषों की बदौलत ही हम आज आजादी की सांस ले रहे हैं। शहीदों को भुलाने की हिमाकत करेंगे तो हम कभी आजाद नहीं रहेंगे।
त्रिवेणी मेमोरियल स्कूल
बहादुरगढ़। त्रिवेणी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कक्षा पहली से 5वीं तक के विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने फौजियों का रूप धारण किया और भारत माता के जयकारे लगाए। कक्षा छठी से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति कविताओं से सबका मन मोह लिया। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया व कैनवास पर रंग बिखेरकर देशप्रेम प्रकट किया। संस्था की निर्देशक संगीता वर्मा ने वीरों के बलिदान को याद करते हुए नमन किया।
निशुल्क होगी स्वास्थ्य जांच
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड 18 व 11 के मंगल बाजार चौक में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर ने बताया कि इस वर्ष ध्वजारोहण के अलावा एक निजी अस्पताल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में जनरल फिजिशियन, नेत्र जांच और स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक चेकअप करेंगे।

प्रतिभा मंच आज
बहादुरगढ़। लाइन पार क्षेत्र में स्थित राधे वाटिका में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। प्रतिभा की पहचान और प्रोत्साहन के लिए खास कार्यक्रम प्रतिभा मंच का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक कर्मवीर शर्मा ने बताया कि समारोह में होनहार बच्चे गायन, कविता, नाटक आदि में अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करेंगे।

औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों ने किया ध्वजारोहण।

औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों ने किया ध्वजारोहण।- फोटो : Bahadurgarh

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सजाया गया शहीद स्मारक।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सजाया गया शहीद स्मारक।- फोटो : Bahadurgarh

बाल विकास स्कूल में इन छात्राओं ने पेश किया पंजाबी गिद्दा।

बाल विकास स्कूल में इन छात्राओं ने पेश किया पंजाबी गिद्दा।- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed