फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tribute paid to Swami Shraddhanand in Arya Samaj Mandir

Jhajjar-Bahadurgarh News: आर्य समाज मंदिर में स्वामी श्रद्धानंद काे श्रद्धांजलि दी

Mon, 23 Dec 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 23 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Swami Shraddhanand in Arya Samaj Mandir
-फोटो 60 : बलिदान दिवस कार्यक्रम में मौजूद चेयरपर्सन सरोज राठी व आर्य समाज से जुड़े लोग।
बहादुरगढ़। शहर के झज्जर रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान दिवस मनाया गया। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए स्वामी श्रद्धानंद को नमन किया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद महान संत थे। उन्होंने सामाजिक उत्थान और आंदोलन के साथ ही धर्म और देश के लिए अपना बलिदान दिया। 23 दिसंबर को स्वामी श्रद्धानंद की हत्या कर दी गई थी। वे भारत के महान राष्ट्रभक्त सन्यासियों में अग्रणी थे। स्वामी श्रद्धानंद ने देश को अंग्रेजों की दास्तां से छुटकारा दिलाने और दलितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए अनेक कार्य किए। इनके गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती थे। स्वामी श्रद्धानंद ने शुद्धि आंदोलन भी चलाया था, जिसके चलते हजारों मुसलमान और ईसाईयों ने घर वापसी की थी। बलिदान दिवस कार्यक्रम में प्रधान प्रवीण सिंगल, महामंत्री नरेंद्र गुलाटी, कोषाध्यक्ष व्रतपाल राठी, सतपाल वत्स, हरीश बजाज, स्वामी रामानंद, नरेंद्र वेंदालकार, सतपाल मधुर गुरुकुल लोवा, ब्रह्मचारिणी आजाद, तिलक अरोड़ा, वीरेन्द्र मुंजाल सहित काफी संख्या में आर्य समाज से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed