फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tribute paid to brave martyrs.

Jhajjar-Bahadurgarh News: वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to brave martyrs.
-फोटो 55 : कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देती छात्राएं व प्राचार्य। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने कारगिल विजय दिवस श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं ने वीर शहीदों को सलामी देकर उनके अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि वर्ष 1999 में कारगिल क्षेत्र में घुसपैठ के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय चलाया। कठिन परिस्थितियों में वीर जवानों ने साहस दिखाते हुए महत्वपूर्ण चोटियों को पुन: अपने नियंत्रण में लिया। 26 जुलाई 1999 को भारत की विजय हुई, जिसकी स्मृति में प्रतिवर्ष कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिवस राष्ट्रभक्ति, एकता और समर्पण का प्रतीक है। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वयंसेविकाओं को पौधे वितरित किए गए और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूथ रेडक्रॉस इकाई ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed