{"_id":"60d78d0a8ebc3ee2215b5175","slug":"trees-and-electric-poles-fell-due-to-storm-technical-fault-in-power-house-jhjhar-news-rtk6148477156","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से पेड़ और बिजली के खंभे गिरे, पावर हाउस में आई तकनीकी खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से पेड़ और बिजली के खंभे गिरे, पावर हाउस में आई तकनीकी खराबी
विज्ञापन
झज्जर। जिले में शनिवार की शाम को आई आंधी और बारिश के कारण कई पेड़ और बिजली के खंभे टूट कर सड़क पर गिर गए। खंभे टूटने और गुरुग्राम रोड पर 132 केवी पावर हाउस में आई तकनीकी खराबी के चलते शहर और 50 गांवों की बिजली 5 घंटे तक गुल रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम के कर्मचारियों ने लाइन और पावर हाउस में आई गड़बड़ी को ठीक कर बिजली आपूर्ति को सुचारु कराया है। उधर, मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान बाईपास मार्ग पर तीन घंटे तक जाम लगा रहा। वाहन चालक और यात्री परेशान रहे।
शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में शाम के समय बादल छा गए थे। इसी बीच तेज हवाएं चलने लगीं। इसके हवाओं ने आंधी का रूप ले लिया। इसके चलते क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के खंभे और पेड़ टूट कर गिर गए। वहीं, आंधी और बारिश के चलते गुरुग्राम रोड पर 132 केवी पावर हाउस में लगा ब्रेकर भी टूट गया। इससे शहर और गांव की बिजली गुल हो गई। बारिश होने के बाद कर्मचारियों ने बिजली लाइनों को ठीक किया और कई स्थानों की बिजली सुचारु करवाई। उधर, पावर हाउस में आई खराबी को ठीक करने के लिए रोहतक से टीम झज्जर पहुंची। 5 घंटे के बाद खराबी को दूर किया गया। देर रात तक शहर के कुछ हिस्से की बिजली चालू हो गई थी, लेकिन ग्वालीसन रोड, देशवाल कॉप्लेक्स, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, आंबेडकर चौक, आर्य नगर, आदर्श नगर, सुभाष नगर, मॉडल टाउन, सामान्य अस्पताल क्षेत्र, किला कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं, आसपास के करीब 50 गांवों की बिजली गुल रही।
पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था रही प्रभावित
शहर के बाईपास सहित विभिन्न क्षेत्रों को जाने वाली सड़कों पर आंधी के कारण पेड़ टूटकर गिरने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो गई थी। बाईपास पर छह स्थानों पर पेड़ टूटकर गिरने की वजह से रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया था। वाहन चालकों को करीब 3 घंटे तक रास्ता खुलने का इंतजार करना पड़ा। वन विभाग के कर्मचारियों ने सड़क पर गिरे पेड़ों को काटकर एक तरफ हटाने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो पाई। जिससे करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। पेड़ काट कर हटाए जाने के बाद ही वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
इनवर्टर भी दे गए जवाब
शहर में करीब चार घंटे सुबह और 5 घंटे शाम को बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके कारण लोगों के इनवर्टर तक जवाब दे गए थे। शाम के समय बिजली नहीं होने के कारण लोगों को खाना बनाने तक के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश भी नहीं दे पाई गर्मी से राहत
आंधी के साथ आई बारिश भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दे पाई। उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशान रहे। लोगों का शरीर पसीने से तरबतर रहा।
वर्जन
आंधी और बारिश के कारण शनिवार शाम को करीब 3:30 बजे 132 केवी पावर हाउस में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। करीब 8:30 बजे लाइनों को चालू करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
-संदीप जैन, एसई, बिजली निगम, झज्जर।