फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   treatment will be found on the lines of pgi in 10 days

दो ट्रकों में आया डायलिसिस यूनिट का सामान, दस दिन में पीजीआई की तर्ज पर मिलेगा ईलाज

Fri, 02 Aug 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
treatment will be found on the lines of pgi in 10 days
शहर के सामान्य अस्पताल में आखिरकार डायलिसिस यूनिट की स्थापना का कार्य शुरू हो गया है। दो साल पहले इस यूनिट के लिए स्वास्थ्य विभाग व निजी कंपनी के बीच एमओयू साइन हुआ था। उसके बाद 31 दिसंबर 2017 को झज्जर में डायलिसिस यूनिट शुरू की जानी थी लेकिन कंपनी की तरफ से अस्पताल में यूनिट की स्थापना के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस बेड तो भेज दिए गए थे लेकिन उसके बाद इसकी सुध नहीं ली गई। फिलहाल एक बार फिर से कंपनी की तरफ से डायलिसिस यूनिट की स्थापना का कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग को करीब 10 दिन में यूनिट शुरू करने के लिए कहा गया है। रोहतक पीजीआई की तर्ज पर लोगों को झज्जर में ही डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी। हालांकि इससे पहले बहादुरगढ़ के अस्पताल में डायलिसिस यूनिट चालू की जा चुकी है। पत्र व्यवहार करने के बाद भी कंपनी ने डायलिसिस यूनिट स्थापना करने को तवज्जो नहीं दी तो सरकार ने संबंधित कंपनी से जवाब मांगा था। अब कंपनी ने डायलिसिस यूनिट की करीब 10 दिन में स्थापना करने की बात कही है। बुधवार को दो ट्रक डायलिसिस यूनिट का सामान लेकर झज्जर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

विभाग ने कर दिया था स्थान और बिजली-पानी का प्रबंध: डायलिसिस यूनिट के लिए स्थान, बिजली व पानी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की थी। विभाग की तरफ से परिवार नियोजन के ऑपरेशन वार्ड खाली करवाकर स्थान उपलब्ध करा दिया गया था और बिजली व पानी की व्यवस्था भी इसके लिए की गई। उसके बावजूद कंपनी की तरफ से लंबे समय तक यूनिट की स्थापना को लेकर रुचि नहीं दिखाने की वजह से इस वार्ड पर ताला लगा कर छोड़ा गया था।
विज्ञापन

वार्ड में रहेगी 15 बेड की सुविधा: सामान्य अस्पताल में डायलिसिस यूनिट के लिए 15 बेड की सुविधा शुरूआत में दी जा रही है। जिन लोगों को पूर्व में रोहतक, दिल्ली और गुरुग्राम के अस्तपालों में समय लेना पड़ता था, अब उन्हें शहर में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। हालांकि अभी तय नहीं किया गया है कि डायलिसिस के लिए कितना चार्ज वसूला जाएगा लेकिन बताया जा रहा है कि निजी अस्पतालों के मुुकाबले यहां रेट काफी कम रखे जाएंगे। दूसरे शहरों में जाने से लोगों का इलाज काफी महंगा पड़ता था। वहीं आने-जाने में भी मरीजों को काफी तकलीफ उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायलिसिस यूनिट का पूरा सामान मिल चुका है। कंपनी अगले दस दिन में यूनिट तैयार करके देने का दावा कर रही है। पूरी उम्मीद है कि 15 अगस्त तक झज्जर के सामान्य अस्पताल में ही डायलिसिस की सुविधा शुरू हो जाएगी।
डा. आरएस पूनिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed