फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Training for election officials on the 27th: DC

27 को होगा चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Training for election officials on the 27th: DC
झज्जर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला झज्जर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के लिए 27 जुलाई को चुनाव अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में जिले के सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण में सभी चिन्हित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत एक जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों, दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण, नोटिस प्रक्रिया, दस्तावेजों के सत्यापन तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी अधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed