{"_id":"69ab41b30fa4fff137092d2b","slug":"train-employees-for-digital-census-dc-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-132482-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल जनगणना के लिए कर्मचारियों को करें प्रशिक्षित : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल जनगणना के लिए कर्मचारियों को करें प्रशिक्षित : डीसी
विज्ञापन
झज्जर। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल मोड में सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को लघु सचिवालय में तहसीलदारों व शहरी निकायों के अधिकारियों की कार्यशाला हुई। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों को समय रहते प्रशिक्षित करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएं। 19 से 21 मार्च तक जिलास्तर पर फील्ड ट्रेनर्स की वर्कशॉप आयोजित की जाएगी जिसमें मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा जबकि 24 मार्च को चार्ज आफिसर की वर्कशॉप आयोजित की जाएगी।
मौके पर जनगणना निदेशालय हरियाणा के संयुक्त निदेशक लक्ष्मण सिंह, डिविजनल इंचार्ज जसवीर सिंह, सीटीएम नमिता कुमारी, तहसीलदार झज्जर शेखर उपस्थित रहे।