फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tragic road accident in Jhajjar: Uncontrolled car hits tree on Kosli Road, three killed and three injured

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: कोसली रोड पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Sat, 08 Nov 2025 04:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Nov 2025 04:23 PM IST
सार

झज्जर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Tragic road accident in Jhajjar: Uncontrolled car hits tree on Kosli Road, three killed and three injured
घायल को अस्पताल में पहुंचाया - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर जिले के रईया-हसनपुर गांव के बीच शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली के उत्तम नगर निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अमर सिंह, अंकित, छगन, लालचंद और निर्मला देवी, निवासी उत्तम नगर, दिल्ली, शनिवार को महेंद्रगढ़ जिले के झगड़ौली गांव में एक रिश्तेदार के दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। शाम को सभी कार द्वारा दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन




जब उनकी कार रईया-हसनपुर गांव के पास पहुंची, तो अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही निर्मला देवी, छगन और लालचंद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर भेज दिया।


पुलिस के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना प्रतीत हो रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed