{"_id":"65325425a921958aa505bbe3","slug":"tragic-road-accident-in-jhajjar-only-brother-of-seven-sisters-died-haiwa-hits-tractor-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: सात बहनों के इकलौते भाई की मौत, हाईवा ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: सात बहनों के इकलौते भाई की मौत, हाईवा ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर
Fri, 20 Oct 2023 03:49 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 20 Oct 2023 03:49 PM IST
सार
झज्जर में हुए दर्दनाक हादसे में सात बहनों का इकलौता भाई की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर को अचानक पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे टैक्टर ट्राली पलट गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर के साल्हावास धर्मकांटा के पास ट्रक (डम्फर) हाईवा ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिसमें सात बहनों का इकलौता भाई की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। उसे रोहतक पीजीआई में दाखिल करवाया गया हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
जमालपुर निवासी तस्वीर ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह खेती का काम करता हैं। उसका लड़का सचिन उसने भाई प्रवीन के साथ टैक्ट्रर ट्राली को लेकर कोसली गए हुए थे। जो कार्य समाप्ती करने के बाद वापिस अपने घर आ गए थे। ट्रैक्टर को उसका भाई प्रवीन चला रहा था व उसका लड़का सचिन साईड में बैठा था। जब वे समय को धर्मकाटा साल्हावास के पास पहुंचे ही थे कि अचानक पीछे से एक ट्रक (डम्फर) हाईवा चालक अपने डम्फर को तेजगति व लापरवाही से चलाकर लाया और टैक्ट्रर ट्राली में टक्कर मार दी। इससे टैक्टर ट्राली पलट गई व उसका लड़का सचिन टैक्टर के नीचे दब गया। इससे उसकी मौत हो गई व उसका भाई साईड में जा गिरा। इसको भी काफी चोटे लगी। उसके भाई को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन
सात बहनों का इकलौता भाई
मृतक सचिन सात बहनों को इकलौता भाई हैं। मृतक कि खुद की दो बहने हैं जबकि चाचा की भी पांच लड़किया हैं। सभी बहने सचिन को ही राखी बांधती थी।