फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Traffic police issuing challan to stop triple riding on two wheelers

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुपहिया पर ट्रिपल राइडिंग रोकने को यातायात पुलिस कर रही चालान

Sat, 24 Feb 2024 09:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 24 Feb 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
Traffic police issuing challan to stop triple riding on two wheelers
शहर की सड़क पर दुपहिया पर सवार तीन युवक।
बहादुरगढ़। शहर में यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए यातायात पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ऐसे लापरवाह 300 वाहन चालकों के चालान किए हैं। जो नियमों को तोड़ कर सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे थे। इसमें दुपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग एक है। यातायात पुलिस प्रभारी नरेश संधू का कहना है कि पुलिस की सख्ती जारी रहेगी। किसी भी सूरत में नियम तोड़ने वाले वाहन चालक बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर दुपहिया वाहन चालक लगातार नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। अब पुलिस ने इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभिन्न-चौक चौराहों पर यातायात पुलिस और अन्य थानों की पुलिस तैनात रहती है। दुपहिया पर ट्रिपल राइडिंग, रांग पार्किंग, बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा छोड़ना, बिना नंबर प्लेट और बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले पुलिस के हाथ लग रहे हैं। यही नहीं स्कूल बसों के खिलाफ भी विशेष चेकिंग की जा रही है। कागजात पूरे न होने और सड़कों पर यातायात नियमों का पालन न करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। पुलिस ने इस महीने लेन चेंज के 90, रांग साइड ड्राइविंग के 40, बिना नंबर प्लेट और बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 40, बिना हेलमेट के 10, पांच स्कूल बस व 115 चालान अन्य वाहनों के किए हैं। यह अभियान एसपी डॉ. अर्पित जैन के निर्देशानुसार चलाया हा रहा है।
विज्ञापन






यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। उनका मकसद वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करवाना है। यदि सड़कों पर बिना नियमों के वाहन चलते मिलते हैं तो उनके चालान किए जा रहे हैं। पुलिस ने अब तक 300 चालान काटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नरेश संधू, एसएचओ, यातायात पुलिस बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed