{"_id":"602d7bd08ebc3ee91d29c4f8","slug":"tractor-trolley-collides-with-private-bus-two-farmers-died-bahadurgarh-news-rtk59590238","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की प्राइवेट बस से भिड़ंत, दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की प्राइवेट बस से भिड़ंत, दो किसानों की मौत
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बुधवार सुबह घने कोहरे की वजह से आंदोलनकारी किसानों की जान चली गई। दोनों पंजाब के जिला बठिंडा के निवासी थे। हादसे में दो किसान घायल भी हो गए। यह हादसा किसानों की एक ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से बस की टक्कर लगने से हुआ।
पंजाब के जिला बठिंडा के गांव कुदा के किसान छह हफ्ते से टीकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल थे। बीच में कुछ दिन खेती व घर के काम निपटाने के लिए वे बुधवार को सुबह करीब 9 बजे बहादुरगढ़ से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने गांव के लिए चले। करीब सवा नौ बजे नेशनल हाईवे-9 पर जाखौदा गांव से आगे निकले थे कि पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक निजी बस की जोरदार टक्कर लगी। इससे ट्रैक्टर पर सवार कुदा गांव के किसान गुरदास सिंह व अजायब नीचे गिर गए। दोनों के सिर व शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आई। बहुत अधिक खून बहने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में उसी गांव के निवासी किसान रेशम सिंह और रामकुमार घायल हो गए। सूचना मिलने पर आसौदा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने गुरदास सिंह (60) और अजायब सिंह (60) को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों किसानों को मरहम पट्टी कर छुट्टी दे दी गई।
अस्पताल में काफी संख्या में किसान पहुंच गए। डीएसपी बादली अशोक कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। आसौदा पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि यह हादसा गहरी धुंध के कारण हुआ। मृतकों के शवों को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद औपचारिक रूप से शिनाख्त करवाकर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पहले भी टीकरी बॉर्डर आंदोलन में शामिल रहे चार किसानों की अलग-अलग हादसों में मौत हो चुकी है।