फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tractor march not allowed, tight security at Tikri border, Nizampur border seal

ट्रैक्टर मार्च की अनुमति नहीं, टीकरी बार्डर पर कड़ी की सुरक्षा, निजामपुर बार्डर सील

Thu, 25 Nov 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tractor march not allowed, tight security at Tikri border, Nizampur border seal
टीकरी बार्डर सील करने के लिए लाए गए ट्रॉले। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन की वर्षगांठ और 29 नवंबर को प्रस्तावित संसद भवन तक ट्रैक्टर मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है। दिल्ली पुलिस की ओर से ट्रैक्टर मार्च को लेकर किसानों को अब तक अनुमति नहीं दी गई है और न ही पुलिस इस मार्च के लिए अनुमति देने को तैयार है। पुलिस ने ट्रैक्टर मार्च की संभावना को देखते हुए बार्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। निजामपुर बार्डर बंद कर दिया गया है। टीकरी बार्डर को भी सील किया जा सकता है।
विज्ञापन

टीकरी बार्डर पर फिलहाल सड़क किनारे कई ट्रॉले खड़े कर दिए गए हैं। यहां बाइक, रिक्शा, पैदल आवागमन के लिए खोले गए पांच फुट के रास्ते को भी दिल्ली पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर सकती है। उधर, टीकरी बार्डर पर किसानों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान बार्डर पर पहुंचने की संभावना है। किसान नेताओं का कहना है कि यहां एक लाख से ज्यादा किसान आंदोलन की वर्षगांठ मनाने के लिए पहुंच रहे हैं। एक सप्ताह पहले तक टीकरी बार्डर पर किसानों के टेंट तो कई किलोमीटर में गड़े नजर आ रहे थे, लेकिन किसानों की संख्या बहुत कम थी। अब टेंटों में फिर से किसानों की भीड़ बढ़ गई है। सोमवार से हर दिन किसानों के कई-कई जत्थे पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों से टीकरी बार्डर पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने संसद सत्र शुरू होने पर 29 नवंबर से हर दिन 500 किसानों के साथ संसद भवन तक ट्रैक्टर मार्च निकालने का कार्यक्रम तय किया हुआ है। हालांकि यह ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा या नहीं, इस पर फैसला 27 नवंबर की बैठक में होगा। मगर ट्रैक्टर मार्च को लेकर दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा पुलिस भी अलर्ट हो गई है। एक माह पहले ही किसान संगठनों के साथ बातचीत के बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से टीकरी बार्डर पर की गई भारी-भरकम बैरिकेडिंग कम हो चुकी है। अब सिर्फ एक लेयर की ही बैरिकेडिंग है। साथ ही टीकरी बार्डर पर पैदल, दुपहिया वाहन और एंबुलेंस के लिए पांच फुट तक का रास्ता भी खुला हुआ है। मगर वीरवार को टीकरी बार्डर पर दिल्ली पुलिस की हलचल बढ़ी है। ऐसे में यहां पर बैरिकेडिंग को और मजबूत किया जा सकता है। पुलिस ने रास्ता रोकने के लिए ट्रॉले तैयार कर लिए हैं। बार्डर पर पुलिस बल भी बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed