{"_id":"665cffbb2efb1d63e90528a4","slug":"tractor-lost-balance-due-to-youths-stunt-woman-injured-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110783-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: युवकों के स्टंट से ट्रेक्टर का संतुनन बिगड़ा, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: युवकों के स्टंट से ट्रेक्टर का संतुनन बिगड़ा, महिला घायल
Mon, 03 Jun 2024 04:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। स्टंट कर रहे युवाओं के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे माइनर पर कपड़े धो रही महिला के ऊपर से ट्रैक्टर गुजर गया। इसमें महिला को गंभीर चोटें लगीं हैं। महिला ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस को दी शिकायत में मातनहेल निवासी प्रमिला पत्नी सोमबीर ने बताया कि रविवार को वह अपने पति के साथ कपडे़ धोने के लिए इमलोटा-मातनहेल रोड स्थित खाचरोली माईनर पर गए थे। जब वह कपड़े धो रही तो एक स्वराज ट्रैक्टर व सोनालिका ट्रैक्टर चालक अपने-अपने ट्रैक्टरों को टोचन कर स्टंट कर रहे थे। स्वराज ट्रैक्टर के चालक का नाम दलबीर निवासी मातनहेल व सोनालिका ट्रैक्टर के चालक का नाम सोनू है। दोनों ट्रैक्टर चालक बहुत तेज गति से अपनी अपनी और खींचने लगे। स्वराज ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया, जिसने उसे टक्कर मारी और ट्रैक्टर का पिछला टायर उस पर चढ़ गया, जिससे उसे काफी चोटें लगी हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।