फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tractor driver dies due to train injuries, jhajjar news

ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत

Sun, 12 Mar 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sun, 12 Mar 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। चत्तरगढ़पट्टी रेलवे फाटक के निकट एक व्यक्ति की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान सुनील पुत्र प्रेम कुमार निवासी रंगड़ी के रूप में हुई है। इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी जटायु ने उसकी पहचान की।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सुनील कुमार ट्रैक्टर चलाने का काम करता था और चत्तरगढ़पट्टी में उसकी ससुराल है। दोपहर लगभग डेढ़ बजे सुनील कुमार चत्तरगढ़पट्टी रेलवे फाटक के पास पहुंचा। उसी समय सिरसा रेलवे स्टेशन से बठिंडा की ओर मालगाड़ी रवाना हुई। अचानक सुनील रेल इंजन के आगे आ गया और उसका धड़ दो हिस्सों में बंट गया। जीआरपी के सहायक उपनिरीक्षक छिंद्रपाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक के सीने पर ममता अंकित है और हाथ पर दर्शना। शव को शिनाख्त के लिए रखा गया। बाद में शव की शिनाख्त सुनील के रूप में की गई। मौत की असल वजह का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

उद्घोषित अपराधी अंग्रेज दबोचा
सिरसा। शहर सिरसा पुलिस ने अदालत की ओर से उद्घोषित करार दिए अपराधी को काबू करने में सफलता हासिल की है। उसे अदालत में पेशकर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार भावदीन निवासी अंग्रेज सिंह के खिलाफ पुलिस ने 17 अगस्त 2014 को चोरी का मामला दर्ज किया था। आरोपी जमानत मिलने के बाद से फरार हो गया। अदालत ने उसे 29 नवंबर 2016 को उद्घोषित अपराधी करार दिया था। इस बारे महत्वपूर्ण सुराग मिलने पर पुलिस ने अंग्रेज को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed