फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   toll tax start on kmp

पुलिस सुरक्षा में केएमपी पर फिर शुरू हुई टोल वसूली

Mon, 26 Apr 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
toll tax start on kmp
बहादुरगढ़। गत वीरवार को आंदोलनकारी किसानों द्वारा टोल फ्री करवाए गए कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे (केएमपी) पर शनिवार रात को पुलिस सुरक्षा में टोल वसूली फिर आरंभ कर दी गई। रविवार दोपहर बाद कुछ किसान फिर मांडोठी टोल प्लाजा पहुंचे और टोल कर्मियों को एक्सप्रेस-वे टोल फ्री करने को कहा, लेकिन टोल कर्मचारी टोल टैक्स वसूली बंद करने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

केएमपी के मांडोठी टोल प्लाजा पर शनिवार रात करीब 10:30 बजे एसडीएम हितेंद्र कुमार और डीएसपी पवन कुमार की मौजूदगी में टोल कलेक्शन फिर शुरू कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर रविवार दोपहर बाद करीब 3 बजे नजदीकी गांवों के करीब 40 किसान टोल प्लाजा पहुंचे। इन किसानों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों को कहा कि कुंडली के नाके पर टोल वसूली बंद हो गई है तो मांडोठी नाके से भी केएमपी को टोल फ्री किया जाए। इस पर टोल कर्मचारियों ने कहा कि वे खुद टोल संग्रह बंद नहीं करेंगे। अधिकारियों ने भी किसानों को समझाया। टोल प्लाजा के मैनेजर देवी सिंह ने बताया कि इस पर किसान चले गए और टोल संग्रह जारी रहा। फिलहाल यहां तीन लेन में टोल वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि किसान केएमपी के मांडोठी टोल प्लाजा पर कई बार टोल वसूली बंद करवा चुके हैं। प्रशासन मौके के अनुसार फिर संग्रह शुरू करवा देता है। गत 22 अप्रैल (वीरवार) को किसानों की भीड़ अपनी पूर्व चेतावनी के अनुसार एक्सप्रेस-वे को टोल फ्री करवाने के लिए यहां पहुंच गई थी। तब एसडीएम और तीन डीएसपी की अगुवाई में बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में भी किसानों ने केएमपी पर जाम लगा दिया था। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता राकेश टिकैत भी पहुंच गए थे और आखिर प्रशासन को टोल संग्रह बंद करवाना पड़ा था। हालांकि पुलिस ने रोड जाम कर टोल फ्री करवाने के आरोप में 18 किसान नेताओं के खिलाफ नामजद और 300 अन्य के खिलाफ आसौदा थाने में एफआईआर दर्ज की थी। इस शिकायत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने ये भी कहा था कि जाम लगाने वाले इन किसानों को किसान नेता राकेश टिकैत और गुरनाम चढूनी ने उकसाया। नामजद नेताओं में दलाल खाप-84 के प्रधान भूप सिंह, रोहतक के शमशेर मलिक, पंजाब के मनजीत सिंह और बहादुरगढ़ के जयकरण दलाल मांडोठी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed