फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Toll supervisor arrested for stealing two lakh cash

दो लाख नगदी चोरी का आरोपी टोल सुपरवाइजर गिरफ्तार

Tue, 15 Jun 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Toll supervisor arrested for stealing two lakh cash
बादली (बहादुरगढ़)। नवंबर 2020 में बादली टोल प्लाजा के अकाउंट रूम से रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने तत्कालीन टोल सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया है। घटना में केएमपी के बादली टोल प्लाजा से करीब 1,96000 रुपये चोरी हो गए थे।
विज्ञापन

बादली थाना प्रभारी निरीक्षक बाबूलाल ने बताया कि उपरोक्त मामले में वांछित आरोपी के आगरा क्षेत्र में स्थित एक टोल प्लाजा में कार्यरत होने की सूचना मिली थी। मुख्य सिपाही जयपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को आगरा क्षेत्र के एक टोल प्लाजा से काबू किया। आरोपी की पूछताछ में पहचान प्रीतम निवासी गांव मकरा मनभौना जिला प्रतापगढ़ यूपी के तौर पर की गई। उसने बादली टोल प्लाजा से हुई चोरी के मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

बाबूलाल ने बताया कि केएमपी के बादली टोल प्लाजा से नकद राशि की चोरी के संबंध में टोल मैनेजर जितेंद्र निवासी जिला सतना मध्य प्रदेश ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि 25 नवंबर 2020 को इमरजेंसी बताकर टोल सुपरवाइजर प्रीतम निवासी जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश कहीं चला गया था। 28 नवंबर 2020 की रात को वह चोरी करने के इरादे से छुपकर आया। मास्क से चेहरा छुपा कर केएमपी के बादली टोल प्लाजा के अकाउंट रूम से करीब 1,96000 रुपये चोरी करके भाग गया। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना बादली में दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को तीन दिन तक पूछताछ के लिए लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed