फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Today last day to deposit two thousand notes, 1684 notes deposited in PNB in Jhajjar in four months

जल्दी करें: दो हजार के नोट जमा कराने का आज अंतिम दिन, झज्जर में चार माह में पीएनबी में 1684 नोट हुए जमा

Sat, 30 Sep 2023 01:50 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 30 Sep 2023 01:50 PM IST
सार

भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई को दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने का एलान किया था। ऐसे में अगर आपने 30 सितंबर यानी शनिवार तक एक्सचेंज या फिर डिपॉजिट नहीं किया तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Today last day to deposit two thousand notes, 1684 notes deposited in PNB in Jhajjar in four months
दो हजार का नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आपके पास दो हजार रुपये के नोट पड़े हैं और अभी तक आपने इन नोटों को एक्सचेंज नहीं किया या फिर अपने बैंक खाते में जमा नहीं किया है तो आपके पास अब केवल आज यानि शनिवार का दिन बचा है। दो हजार रुपये के नोटों को अगर आपने 30 सितंबर यानी शनिवार तक एक्सचेंज या फिर डिपॉजिट नहीं किया तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है।

विज्ञापन


फिलहाल झज्जर पीएनबी मेन ब्रांच में आज तक 1684 नोट दो हजार रुपये के बदले या जमा किए गए हैं। यानी 33 लाख 68 हजार रुपये जमा या बदले गए हैं। जिले भर में अलग-अलग बैंक की लगभग 185 ब्रांच हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि 15 से 20 करोड़ रुपये के दो हजार रुपये के नोट बदले या जमा करवाए गए होंगे। हालांकि इसकी सटीक जानकारी एक साथ किसी बैंक के पास नहीं है और न ही लीड बैंक मैनेजर कार्यालय में इसकी जानकारी है।
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई को दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने का एलान किया था। आरबीआई ने दो हजार रुपये के नोटों के वापस लेने के एलान करने के समय कहा था कि 30 सितंबर के बाद भी दो हजार रुपये के नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे, लेकिन आरबीआई ने यह नहीं बताया था कि दो हजार रुपये के नोट बैंक 30 सितंबर के बाद एक्सचेंज या जमा लेंगे या नहीं? ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार को इस मामले में कोई नई गाइडलाइन आरबीआई की तरफ से जारी हो सकती हैं। फिलहाल 30 सितंबर तक इनको बैंक में जमा या बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दान पात्र सहित घर भी कर ले चेक
सामाजिक संस्था, धार्मिक स्थलों, मंदिरों एवं गौशाला ही नहीं आम जनता भी अपने घरों में दो हजार रुपये का नोट चेक कर लें। रिजर्व बैंक की ओर से दी गई 2 हजार रुपये के नोट जमा कराने या बदलवाने की डेडलाइन आज समाप्त हो जाएगी।

आरबीआई की तरफ से दो हजार रुपये नोट बदलने या जमा कराने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की हुई है। शनिवार को अंतिम दिन है। आरबीआई की तरफ से कोई नई गाइडलाइड अब तक नहीं है। यदि कोई नई गाइडलाइन आती है तो उसे लागू किया जाएगा।

योगेंद्र सिंह बेरनवाल, जिला अग्रणी मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक, झज्जर

अधिकारी के अनुसार
अब तक बैंक में 1684 नोट बदले जा चुके हैं। आरबीआई या बैंक की तरफ से कोई नई गाइडलाइन अब तक जारी नहीं हुई है। हालांकि दो-चार नोट बदलवाने के लिए ही कुछ लोग आ रहे हैं। -जिले सिंह अहलावत, मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक, मुख्य ब्रांच।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed