फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Today is the last day to apply for PM Award-2021

पीएम अवार्ड-2021 के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन

Fri, 04 Feb 2022 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to apply for PM Award-2021
पीएम अवार्ड-2021 के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। केंद्र सरकार की ओर से बेहतर कार्य करने वाले राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को प्राइम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन-2021 के तहत पुरस्कार दिए जाने हैं। इसके लिए वेब पोर्टल पर आवेदन करने का आज अंतिम दिन है।
डीसी श्याम लाल पूनिया ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से हर साल उत्कृष्ट काम करने के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं। इस वर्ष प्रधानमंत्री वार्षिक पुरस्कारों को नए विषयों के आधार पर अवार्ड देने का निर्णय लिया गया है। इन विषयों में पोषण अभियान, खेलो इंडिया, पीएम स्वनिधि योजना, एक जिला-एक उत्पाद योजना और मानव दखल के बगैर सेवाओं के बेहतर डिलीवरी व नवाचार के आधार पर अवार्ड के लिए शासकीय अधिकारियों के कार्य का मूल्यांकन किया जाता है। इस अवार्ड के तहत एक ट्रॉफी, शॉल व 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अधिकारियों के प्रदर्शन के मूल्यांकन के लिए जो चार योजनाएं चुनी गई हैं वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पहला मानदंड, पोषण अभियान में जनभागीदारी को बढ़ाना है, जिसका लक्ष्य बच्चों, किशोरों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करना है। दूसरा किसी जिला में खेलों के विकास और नागरिकों की भलाई के लिए खेलों इंडिया योजना का भरपूर लाभ उठाया गया है और अगर योजना फिजिकल फिटनेस, नई खेल प्रतिभाओं की पहचान करने और बड़े मंच पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सभी जरूरी मदद मुहैया कराने के लिए जमीनी स्तर पर पहुंची है, तो उनका मूल्यांकन भी इसी आधार पर किया जाएगा। इसी प्रकार तीसरा जिलों में पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधी) योजना के तहत कैशबैक योजना के जरिए लाभार्थी वेंडर्स में डिजिटल लेनदेन को बढ़ाना है। मूल्यांकन की जाने वाली चौथी योजना एक जिला-एक उत्पाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed