फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tikri border opened after farmers left

टीकरी बॉर्डर खुला: दिल्ली जाने में लगता था एक घंटा, अब दो मिनट में होगी सीमा पार

Mon, 13 Dec 2021 01:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Dec 2021 01:36 AM IST
सार

किसानों की घर वापसी के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरी तरह से बैरिकेड हटा दिए हैं। इससे शहरवासियों के साथ वाहन चालकों को राहत मिली है।

विज्ञापन
Tikri border opened after farmers left
टीकरी बॉर्डर खुलते ही वाहनों का आवागमन हुआ शुरू। दूसरी ओर बहादुरगढ़ बाईपास पर झाड़ियों को हटाती जेसीबी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसान आंदोलन के चलते पिछले एक वर्ष से ज्यादा समय से बंद टीकरी बॉर्डर रविवार को खुल गया। किसानों को दिल्ली में प्रवेश न करने के लिए राजधानी पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड हटा दिए गए। यूं तो इन्हें हटाने का काम शनिवार को ही शुरू हो गया था, लेकिन रविवार को सभी बैरिकेड हटा दिए गए।

विज्ञापन


पूरा रास्ता वाहन चालकों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। एमसीडी टोल पर सपाई का काम चल रहा है, इसे भी चालू कर दिया जाएगा। किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली जाने में जहां एक घंटा लगता था अब दो मिनट में बॉर्डर पार होगा।
विज्ञापन


इस बॉर्डर से प्रतिदिन एक लाख से अधिक वाहनों का दिल्ली और हरियाणा में आना-जाना होता है। टीकरी बार्डर पर दिल्ली पुलिस ने कंक्रीट और लोहे के बड़े बैरिकेड लगाए थे। जिन्हें रविवार को पूरी तरह हटा दिया गया और वाहनों का आवागमन सुचारु हो गया। सभी किसान अपने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन की दृष्टि से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 पर टीकरी बॉर्डर का रास्ता आधे हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के काफी हिस्सों को जोड़ता है। रोजाना करीब एक से डेढ़ लाख वाहन इस रास्ते से होकर दिल्ली आवागमन करते थे, लेकिन एक साल पहले किसान आंदोलन के चलते यह रास्ता बंद कर दिया गया था। 

टीकरी बॉर्डर पर एमसीडी कर्मचारियों ने की सफाई 

दिल्ली पुलिस ने जहां सभी बैरिकेड हटाए। वहीं, एमसीडी कर्मचारियों ने यहां पर साफ सफाई अभियान चलाया। हालांकि अभी यहां पर मिट्टी पूरी तरह से साफ न होने के कारण वाहनों के आवागमन से धूल उड़ रही है। यह मिट्टी जल्द साफ होने वाली नहीं है। ऐसे में कई दिनों तक लोगों व वाहन चालकों को इस धूल का सामना करना पड़ेगा।

टीकरी से किसानों का मंच भी हटा

टीकरी बॉर्डर पर किसानों द्वारा लगाया गया मंच पूरी तरह से साफ कर दिया गया है। यहां पर हालात बदल गए हैं और दुकानदारों ने भी खुशी जाहिर की है। टीकरी बॉर्डर पर ढाबा संचालक विजय कुमार ने कहा कि उनका काम-धंधा एक वर्ष से न के बराबर हो रहा था। अब किसानों के वापस जाने के बाद धंधा दोबारा पटरी पर लौटने की उम्मीद बंधी है। एक वर्ष में काफी आर्थिक नुकसान हो चुका है। किराया भी अपने पास से देना पड़ा है।

आर्थिक और मानसिक परेशानी होगी कम 

शहरवासियों दीपक बंसल, मुकेश कुमार, मुकेश पांचाल, विपिन अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली का टीकरी बॉर्डर खुलने के बाद उन्हें काफी राहत मिली है। उन्हें भी दिल्ली जाने के लिए अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ता था और इसमें एक घंटे से अधिक समय तो टीकरी बॉर्डर तक पहुंचने में ही लग जाता था। अब रास्ता चालू हुआ है तो आर्थिक और मानसिक परेशानी कम होगी।

बाईपास की सफाई में लगे 150 कर्मचारी, 9 जेसीबी और 14 ट्रैक्टर

किसानों के घर लौटने के बाद अब नगर परिषद ने बहादुरगढ़ बाईपास की सफाई को लेकर अभियान शुरू किया है। यहां पर 150 कर्मचारियों को सफाई करने के लिए लगाया गया है तो 9 जेसीबी, 2 हाइवा और 14 ट्रैक्टर भी लगाए गये हैं।

नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि जब तक यह मार्ग पूरी तरह साफ नहीं हो जाता, तब तक सफाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि यह मार्ग नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अंतर्गत आता है। यहां सफाई और मरम्मत का काम उनका ही है, लेकिन एनएचएआई ने अब तक संज्ञान नहीं लिया है।

बहादुरगढ़ बाईपास सेक्टर-9 मोड़ से जाखौदा चौक तक लगभग 12 किलोमीटर का है। किसान इस मार्ग पर एक साल से अधिक समय से रुके हुए थे। इस मार्ग पर बेहद गंदगी है। मार्ग से वाहन चालकों के आने-जाने के लिए सफाई का कार्य किया जा रहा है। यहां से निकलने वाले कूड़े के ढेरों को जेसीबी के जरिये हाइवा और ट्रैक्टरों में डालकर दूसरी जगह डाला जा रहा है।



संभावना है कि इस मार्ग से जल्द ही वाहन फर्राटा भरेंगे। रविवार को सफाई के कार्य में तेजी आई। बहादुरगढ़ बाईपास पर एक-दो जगह नहीं बल्कि सात से अधिक स्थानों पर कर्मचारी लगे रहे। नगर परिषद के ईओ संजय रोहिल्ला ने कहा कि नप की ओर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार देर रात तक भी सफाई का कार्य चलता रहा। रविवार को भी कार्य किया गया। लगभग कार्य पूरा कर लिया गया है। कर्मचारियों के साथ जेसीबी, ट्रैक्टर भी कार्य के लिए लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed