{"_id":"6441969659ce1c406e045c57","slug":"thunderstorm-rain-and-hailstorm-in-tumbaheri-mubarikpur-jaitpur-jhjhar-news-c-17-1-129124-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तुंबाहेड़ी, मुबारिकपुर, जैतपुर में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तुंबाहेड़ी, मुबारिकपुर, जैतपुर में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि
Fri, 21 Apr 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास (झज्जर)। क्षेत्र के गांव तुंबाहेड़ी, जैतपुर व मुबारिकपुर में वीरवार शाम करीब छह बजे आधे घंटे बारिश हुई। तेज हवा के साथ ओलावृष्टि ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। साल्हावास क्षेत्र के आसपास के गांवों में भी हल्की ओलावृष्टि हुई, लेकिन तुंबाहेड़ी में लगातार आधे घंटे तक बारिश हुई। वहीं ओलावृष्टि भी हुई। बेमौसम बारिश ने मौसमी सब्जी और बागवानी को नष्ट कर दिया है। वीरवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं दिनभर 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चली। बागवानी और मौसमी सब्जियों को नुकसान साल्हावास क्षेत्र में फसलों की कढ़ाई नाममात्र बची है लेकिन मौसमी सब्जियों और बागवानी वाले किसानों की चिंता मौसम को देख बढ़ गई है। खेल के मैदान में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी जीतू राव ने बताया कि अचानक ते हवा आ गई। किसान राकेश, सुनील, दिनेश आदि का कहना है कि हर साल बेमौसम बारिश ने उनकी हालत खराब कर दी है।
क्षेत्र में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की सूचना है। मौसम विभाग के मुताबिक क्षेत्र में अभी और बारिश की आशंका है।
- डॉ. जगजीत सांगवान, एसडीओ, कृषि विभाग, झज्जर
विज्ञापन
क्षेत्र में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की सूचना है। मौसम विभाग के मुताबिक क्षेत्र में अभी और बारिश की आशंका है।
- डॉ. जगजीत सांगवान, एसडीओ, कृषि विभाग, झज्जर