फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three youths escaped after assaulting the driver of Ola cab and looting the car, also hit a policeman at the checkpoint

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-9 मोड़ से बुक की कैब, निजामपुर रोड पर तीन युवकों ने ड्राइवर के साथ मारपीट कर लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three youths escaped after assaulting the driver of Ola cab and looting the car, also hit a policeman at the checkpoint
बहादुरगढ़। क्षेत्र के सेक्टर-9 से बुक कराई गई ओला कैब लाइनपार थाना क्षेत्र में लूट ली गई। तीन बदमाशों ने चालक से मारपीट की और नुकीले हथियार से वार किए। इतना ही नहीं लुटेरों ने खरखौदा में नाके पर तैनात पुलिस टीम को भी टक्कर मार दी। जिसमें गाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया। बाद में भागते वक्त एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया, लेकिन दो फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वारदात हुसैन मुबारिक के साथ हुई है। हुसैन ने अपनी गाड़ी ओला कंपनी में लगा रखी है। बीती रात करीब ढाई बजे सेक्टर-9 से गाड़ी की बुकिंग हुई। उसने तीन युवकों को गाड़ी में बैठाया और दी गई लोकेशन निजामपुर रोड पर पहुंच गया। यहां पहुंचने पर तीनों युवकों ने आगे चलने को कहा। चालक के पूछने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और नुकीले हथियार से वार किए। फिर वे उससे 9 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल तथा कैब लेकर भाग गए। लूट की सूचना पाकर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही थी। आरोपी सोनीपत की तरफ भागे थे। मामले की सूचना पाकर खरखौदा पुलिस ने भी एक पेट्रोल पंप के पास नाका लगा दिया। यहां पहुंचने पर लुटेरों ने एक बार तो गाड़ी रोकी, लेकिन पीछे से आ रही टीम को देखकर फिर से स्पीड बढ़ा दी। गाड़ी को अपनी ओर आता देख एसआई और हेड कांस्टेबल ने एक ओर कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन पुलिस गाड़ी का ड्राइवर चपेट में आ गया। उसे काफी चोट आई। वहीं गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। फिर तीनों लुटेरे गाड़ी से निकलकर खेतों की तरफ भागे। टीम ने उनका पीछा किया। इस दौरान झाड़ियों में छिपे एक युवक को पकड़ लिया गया। जिसकी पहचान अखिल के रूप में हुई है। उसने अपने दो अन्य फरार साथियों के नाम रितेश व गोल्डी बताए हैं। आरोपियों के खिलाफ बहादुरगढ़ के लाइनपार तथा सोनीपत के खरखौदा थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed