फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three young men running and snatched Rs mobile control, bhadurgarh news

रुपये और मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन युवक काबू

Mon, 23 Jan 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Mon, 23 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

बीती रात परनाला फाटक के नजदीक एक युवक से रुपये और मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उनकी खूब धुनाई की गई। बाद में उन्हें लाइन पार थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीनी गई राशि व मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

लाइनपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत परनाला फाटक के नजदीक बीती रात मोहम्मद सलीम उद्दीन अपनी दुकान पर जा रहा था। यहां पर पहले से खड़े तीन युवकों ने उसे घेर लिया और उसके मोबाइल और पैसे छीन लिए। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई और तीनों युवकों को लोगों ने पकड़कर खूब धुनाई की। बाद में सलीम ने अपने दो अन्य दोस्तों जाकिर हुसैन व इशाक अली को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद थाना लाइन पार पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को पकड़ लिया। वारदात को अंजाम देने वालों में दिनेश उर्फ प्रवीण निवासी 22 फुटा रोड लाइनपार, सुरजीत निवासी रामा कृष्णा नगर व हर्ष निवासी लाइनपार शामिल हैं। तीनों से पुलिस ने युवक से छीना गया मोबाइल और रुपये बरामद कर लिए हैं। तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को और किसी वारदात में हाथ होने से इंकार किया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed