फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three students absent in physics exam

Jhajjar-Bahadurgarh News: भौतिक विज्ञान की परीक्षा में तीन विद्यार्थी अनुपस्थित

Tue, 05 Mar 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 05 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Three students absent in physics exam
रोहतक। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 2024 सत्र की 12वीं की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा सोमवार को आयोजित हुई। जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए जिले में 22 केंद्रों पर विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।सीबीएसई समन्वयक अरुणा तनेजा ने बताया कि सोमवार को 12वीं की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा 22 केंद्रों पर आयोजित हुई। 6751 विद्यार्थियों में से 6748 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस में ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। सुबह 10 बजे विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र जांच कर केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 तक आयोजित हुई। कक्षा 10 वीं की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा 7 मार्च को व कक्षा 12 वीं की चित्रकारी, ग्राफिक्स विषय की परीक्षा 6 मार्च को होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed